Showing posts with label Poems. Show all posts
Showing posts with label Poems. Show all posts

Friday, 8 June 2018

ऐसे थे मेरे प्यारे कलाम !!! aise the mere pyare kalam self creations

में अभिषेक यादव आप सभी का स्वागत करता हूँ , आज में बात करूंगा कलाम साहब की ,
मैंने उनके लिए एक कविता लिखी थी ,जब उनका निधन हुआ था ,और आज में चाहता हूँ ,की मेरी कविता जन जन तक पहुंचे ,
ताकि में उनको एक सच्ची श्रद्धांजलि दे पाउ , उनका न होना हमारे देश के लिए इतनी बड़ी कमी जिसकी पूर्ती नहीं हो सकती।

मेरा एक छोटा सा प्रयास है उनके व्यक्तित्व जो जन जन में जगाने का ,आइये शुरू करते हैं कविता जिसका शीर्षक है

"ऐसे थे मेरे प्यारे कलाम "

ऐसे थे मेरे प्यारे कलाम , सब करते हैं उनको सलाम ,
न किसी से बैर न कभी किया कोई अनैतिक काम ऐसे थे मेंरे कलाम ,

दे दी जिसने शक्ति भारत को ,दे दिया हम सबको वरदान ऐसे थे मेरे साहब कलाम ,
न चाह थी  उनको दौलत की ,न ही था  सत्ता का अभिमान , न खरीद सका अमेरिका तक जिनको  ऐसे अनमोल थे मेरे कलाम ,

चाहे कोई सिख हो ,या हो हिन्दू , ईसाई हो या मानता हो इस्लाम , सबके  प्यारे थे मेरे कलाम , सारी दुनिया करती थी उनको सलाम 
ऐसे थे मेरे कलाम 

अभिमान नहीं रत्ती भर , बस्ते थे उनके बच्चो में प्राण ऐसे थे मेरे प्यारे कलाम 
अखबार बेचे जिन्होंने बचपन में ,घर चलाया अपना और कर दिया अपना बचपन बलिदान ऐसे थे मेरे कलाम 

आज भी जा के देखो साधारण सा घर है उनका , न किया राष्ट्रीय सम्पति का दुरूपयोग लगा दिया सारा धन अपने देश के नाम 
ऐसे देश भक्त थे हमारे साहब कलाम 

तीनो सेना (जल ,थल ,वायु ) अधीन थी जिनके  , वो कर देते थे किसी भी छोटे से कर्मचारी को सलाम , क्या महान व्यक्तित्व था  उनका क्यों न करे हम पूजा उनकी जो दे गए इतना ज्ञान महान , ऐसी विनम्र थे हमारे कलाम 

जब राष्ट्रपति बने तो दिया परिचय फिर से विनम्रता का , बांधते थे अपने खुद के जूते के फीते ,,न करने दिया किसी कर्मचारी को ये काम , देते थे सबको सम्मान ,ऐसे स्वावलम्बी थे मेरे कलाम 

बहुत पुस्तके लिख गए साहब मेरे , वो शब्द नहीं अहसास है मेरे दोस्तों , उतारना उन अहसासों को अपने जीवन में , मिल जायेगा परिचय उनका ,न कर सकूँगा तारीफ उनकी शब्दों में वो व्यक्ति था सबसे निराला और महान , ऐसे थे मेरे साहब कलाम 

आज थर्राती है दुनिया भारत की शक्ति से , करती भारत माँ भी अभिमान , ऐसा पुत्र मिला था जिसको , पूरी दुनिया करती सम्मान ऐसे प्यारे थे मेरे कलाम , आज न रोक सकूँगा अपने आसूं न भूल सकूँगा उनका बलिदान ऐसे प्यारे थे मेरे कलाम 

आज लड़ती है पार्टियां आपस में , निकालती हैं बुराइयां एक दूसरे में , उसी देश में था भारत माँ का ये लाल जिसको कुछ बोलने की हिम्मत नहीं थी किसी की,, सबकी बंद हो जाती थी जबान ,जब सामने आते थे उनके प्यारे काम , सभी पार्टियां आज भी करती हैं उस महान इंसान को सलाम , ऐसे प्यारे थे मेरे कलाम |

आज के नेताओं को ये सबक है छोडो ये लड़ना झगड़ना ,अपना लो कलाम को अपने जीवन में दुश्मन भी करने लगेंगे सम्मान  , न रहेगी किसी पद की लालसा तुमको,न ही रहेगा पैसो का अभिमान , कठिन है मेरे कलाम का पथ , एक पग तो चल के देखो ,करेगी  दुनिया तुमको भी सलाम , ऐसे प्यारे थे मेरे कलाम 

खून खौल जाता है जब आता है अमेरिका के सीओ-०८३ फ्लाइट का नाम , सुरक्षा के नाम पर जूते उतरवाए थे हमारे कलाम साहब के ,
व्यक्तित्व तो देखो कलाम साहब का कुछ न बोले बेचारे , और अमेरिका हो गया पूरे विश्व में बदनाम , इतना बड़ा था हमारे कलाम का नाम .

पूछता हूँ अमेरिका से,,, क्यों आया था कलाम साहब के पास हज़ारों डॉलर ले के और बोल रहा था नासा में कर लो काम 
दे दिया था जवाब उन्होंने बखूबी ,बोले सच्चा हिंदुस्तानी हूँ में , न कर पाउँगा तुम्हारे नासा में काम 

देशवासियों कभी न जोड़ना धरम से उनका  नाम , न थे वो हिन्दू ,न ईसाई न ही क्रिश्चन और न मुसलमान ,वो तो थे एक सच्चे इंसान ,वो तो थे एक सच्चे इंसान ,वो तो थे एक सच्चे इंसान ........

वैसे तो सवा सौ करोड़ पुत्र हैं भारत माँ के ,पर आज बोलती हैं भारत माँ 
बता दी थी जिसने परमाणु शक्ति पूरे विश्व को ऐसा था मेरा पुत्र कलाम , डरती थी पूरी दुनिया उससे और  सो  जाती थी में चैन से पहले,  ऐसा था मेरा पुत्र कलाम ,किस्मत वाली हूँ में जो मिला मुझे ऐसा पुत्र महान 

करोड़ों का प्रस्ताव ठुकरा दिया विदेशों का ,ऐसे सच्चे देशभकत को  हमारा सलाम  , न भूतो न भविष्यति ऐसे राष्ट्रपति थे हमारे कलाम  

आओ श्रद्धांजलि अर्पित  करे उस महान भारत माँ के पुत्र को और संकल्प करे उतारेंगे उनके विचार जीवन में ,और हर बच्चा होगा एक नया कलाम , ऐसे थे मेरे प्यारे कलाम।  

इतनी शिद्दत और अन्तरदृस्टि से आपने इस कविता को सुना , आप सभी के हृदय में बैठे कलाम साहब को अभिषेक  का  प्रणाम

My Tribute to kalam Sahab : Abhishek Yadav


Tuesday, 5 June 2018

क्या आप आ सकोगे एक बार फिर इस जमाने में "काश हमको नाज़ होता फांसी पर चढ़ जाने में".. -भगत सिंह ,

एक दिन कुछ देश भक्तों ने  दिल से पुकारा भगत  सिंह राजगुरु और सुखदेव को और बोला आज फिर से जरूरत आन पड़ी है आप की ,,क्या आप आ सकोगे एक बार फिर इस जमाने में , 

बोले तीनो ,,, देख रहे हैं  भारत के हालात  इस जमाने में 
हमने तो सर कटवा दिए इन गद्दारों  के सर बचाने में,

एक पल भी न सोचा हमारे बारे में ,,पूरा वक़्त गया लोगो का अंग्रेजी  पढ़वाने में , 
हम तो क्रांतिकारी थे देश भक्त थे , पर जरा भी वक़्त न लगा हमको टेररिस्ट बताने में ( नोट: NCERT Textbooks )
हमने तो सर कटवा दिए इन गद्दारों  के सर बचाने में,

था हमारा देश सोने की चिड़िया,, न वक़्त लगा इनको रूपये को  पैंसठ  गुना गिराने में ( १ डॉलर = ६५   रुपया )
अच्छा है,नहीं छापते लोग हमारी फोटो नोटों में ,,,,नहीं तो रुपया गिरने  के साथ हम भी गिरते जाते  इस जमाने में ..
हमने तो सर कटवा दिए इन निकम्मो  के सर बचाने में

आज हो गए सब देश भक्त हज़ार के नोट नहीं चलते इस ज़माने में 

हमने तो  दिया था पूरा भारत,,आज कश्मीर तक नहीं बचा पाते लोग और वीसा लगता है मानसरोवर जाने में ,
हमने तो सर कटवा दिए इन बुजदिलों  के सर बचाने में

आज बेचारा मर जाता है किसान फसल उगाने में , नेता खाते है हाजमे की गोली अपना खाना पचाने में ,
हमने  तो सर कटवा दिए इन मुफ्तखोरों   के सर बचाने में

जो कर दिखाया हमने सिर्फ तेईस (२३) सालों में ,न कर सके लोग सत्तर (७०) सालों में 
हमने तो सर कटवा दिए इन बेईमानों के सर बचाने में

इंडिया के नाम से जानते हैं लोग आज भारत को , नाम भी न बचा पाये देश का और विश्वास रखते हैं मुंबई को शंघाई बनाने में ,
काश चीन बोलता शंघाई को मुंबई बनाने की बात तो नाज़ होता हमको फांसी पर चढ़ जाने में  .
हमने तो सर कटवा दिए इन अंग्रेज़ों के चमचों  के सर बचाने में 

पाकिस्तान बताता है कश्मीर को अपना ,,चीन समझता है शान अरुणाचल को अपना बताने में , 
भारत माता को नोच रहे थे जब ये दोनों, तब नेता रात बिता रहे थे मैखानो में 
हमने तो सर कटवा दिए इन  ख़ुदग़र्ज़ों  के सर बचाने में 

करोडो खर्च होते हैं उन नेताओ के जन्मदिन पर जिनने पल भर नहीं सोचा  देश लुटाने में , पी. ओ. के. बनवाया , चीन से हारे और शर्म भी नहीं आई अपने आप को  भारत रतन दिलवाने में , हमने तो सर कटवा दिए इन बुजदिलों  के सर बचाने में

करोडो खर्च हुए कसाब पर और मुशर्रफ को बुलाने में , दे देते ये पैसा किसानो को तो न करते आत्महत्या , जान आ जाती बेचारों में 

पेट्रोल के दाम बढे तो कुयूं  फैलाते हो विदेशों के सामने हाथ , क्या शर्म आती है इज़्ज़त से साइकिल चलाने में 
हमने तो सर कटवा दिए इज़्ज़त की  ज़िंदगी दिलवाने  में

फेस बुक और व्हाट्सअप पर हमको शेयर करने वालों कभी सच्चे दिल से हमको याद करना ,
एक सौ चौदह (११४) नहीं  सिर्फ एक दिन भूखे प्यासे बिताना तहखानों में , समझ आ जायेगा क्या तेज था हम देश भक्त दीवानों में 

नहीं चाह है ,भारत रतन की हमको ,  बस   अनुरोध है , आज की पीढ़ी से ,,जगा लेना  देशभक्ति अपने दिलों में ,
जगा देना  फिर वही जज़्बा अपने बच्चों और यारों में  ,पैदा हो जाएंगे हम आने वाले जवानो में , 
इंसान नहीं विचार हैं  हम ,कभी मर नहीं सकते , अभी भी जिन्दा हैं बस देख लेना  सच्चे देश भक्त जवानो में ,
हमने तो सर कटवा दिए यही जज़्बा जगाने  में

पकड़ना टुकड़ा बर्फ का  सिर्फ १० मिनिटों के लिए  हाथों में,, पता चल जायेगा , कैसे बिताईं थीं हमने एक सौ चौदह रातें , बर्फ की सिल्लियों पर उन गर्म जोश जज़बातों में .

कर सकते देश की सेवा कुछ दिन और, यदि न कांपते नेताओ के हाथ हमको बचाने में ,
जिन्दा होते तो फहरा देते तिरंगा पूरी दुनिया में इन सत्तर (७०)  सालों में ,
ऐ मेरी माँ हमे माफ़ करना तेरा सहारा न बन पाये हम , ये जीवन हसते हसते चला गया  भारत माँ का क़र्ज़ चुकाने में , 

हम देश भक्तों को तो सच्ची जनता ही समझती है ,
बहुत से बेईमान भरे पड़े है हैं इस देश में नहीं तो गुलामी इतनी लम्बी कहाँ  होती है ,

याद है फांसी के  पहले की वो रात जब कह दिया था माँ से मैंने ,ना आना पार्थिव भगत को लेने ,
न समझ पाएंगे बेईमान  नेता तेरी  कुर्बानी ,बना देंगे उसको भी बेमानी  

आज भगत ना सह पायेगा अपनी माँ की ये दशा , सच्चे देश भक्तो की माओं की कहा इज़्ज़त  होती है ,
यदि टपक गए तेरे कोमल ह्रदय से दो आंसू , न वक़्त लगेगा लोगो को कहने में ,, भगत की माँ रोती है ,भगत की माँ रोती है ,

ऐ देशभक्तों न चढ़ना अब तुम फांसी पर , अब तो  जी जान लगा देना इन गद्दारों को फांसी चढ़वाने में ,हमने तो सर कटवा दिए देश को आज़ाद करने  में

फिर से आयंगे हम विचार बन कर भारत के वीर जवानो में ..

To be continued...

Wednesday, 2 May 2018

That boy was silent

वो लड़का मौन था

वो शाम टूटी बोतल ,खाने का डब्बा और पेन था ,
वक़्त भी देखने का  शौकीन  था।

समंदर सिर्फ दूर से ही खामोश दिखता  है, जरा गहराइयों में उतरो ,
सुनामी को संभाले हुए ,रतनाकर का अंतर्मन मौन था ,
समंदर में कई  हीरे समां गए ,हो सकता है किसी रतन  के लिए वो भी बेचैन था।

नदी होती तो उफान मार देती , नाला होता तो बहक जाता ,
लेकिन लड़के का मन समंदर के भाँती अनंत धारिता का बेजोड़ संयोग था।
हाँ वो लड़का अब भी मौन था।

नदियाँ समां जाती हैं समंदर में ,अस्तित्व खो जाती हैं ,
हो सकता किसी नदी के अस्तित्व का   ,
उसके विशाल स्वरुप से अधिक मोल था।

संघर्ष से पा लिया उसने सब कुछ , पर होती हैं कुछ चीज़े जो इंतज़ार से ही मिलती हैं।
अब क्या कहे इंतज़ार तो उसका होता है जिसका समय होता है ,
यूँ तो  पल में चीज़े बदल जाती हैं।
कुछ चीज़े ऐसी होती हैं जो पल को बदल जाती हैं.

जीवित व्यक्ति को लोग मार  कर चले जाते हैं ,
कुछ लोग निर्जीव चीज़ों में जान फूँक जाते हैं।

कहते हैं पल को पकड़ नहीं सकता कोई,

जो भी ज़िद है कर  ले इस पल में पूरी ,
लड़के ने कह दिया पल को अब तो तू वैसे ही बीतेगा जैसा में चाहूँ यही तो ज़िद है मेरी।
लगा रहा है आगे पीछे  चक्कर  लड़के के अब ये पल   ,संरचना करके  थोड़ी ,
बोल दिया लड़के ने अब तो तू तभी बीतेगा जब में नियुक्ति करूंगा  तेरी।

अर्पण करता हूँ सालों बाद आ की मात्रा ,
याद रखना अभी हाल ही में की है ,पल की  बहाली मैंने , धैर्य रखकर थोड़ी ,
पेन से लिख रहा हूँ वर्तमान तेरा , शीतलता बंद है बोतल में , डब्बे में पल ,
देने में देर हो गयी थोड़ी ,
जियो इन पलों को तुम , और कर दो ज़िद मेरी पूरी ,
ये पल गुलाम हैं मेरे ,बीतेंगे वैसे ही जैसे मर्ज़ी हो तेरी...
बाते अभी बाकी हैं सब्र रखना थोड़ी। ..

 क्रमशः(to be continued ..)

That boy was silent

That evening was a broken bottle, a food box and a pen,
time itself also fond of seeing the moment.

The sea looks just silent from a distance, just go deep into the depths,
Handled by the Tsunami, Ratnakar ( Sea)  had intermittent silence,
Many diamonds were settled in the ocean, maybe it was also restless for any rattan (Gem Stone)

If there was a river, it would have been busted;
But the mind of the boy was an unmatched coincidence of Anant Dharita ( Infinite capacity) , like the ocean.
Yes that boy was still silent.

Rivers get equated in the ocean, survival is lost,
May be the existence of a river,
There was more value than Ocean's  huge form.

He got everything from struggle,  but there are some things that come only by waiting.
Now what is waiting for him to happen, whose time is,
In fact, things change in the moment. but its also true ,There are some things that change the moment itself.

People go to kill the living person,Some people are fond of inanimate things.
Says someone can not catch the moment,
Whatever is stubborn, at this moment, complete,

The boy said to the moment, now you will be as it is.
It is being thought that moment is now circling behind the boy, by composition a little,
The boy said, now you will die (Paas)  only when I will appoint you in yours.

The amount of arriving after years of sacrifice,
I have just recently remembered, the restoration of the moment, I have patience,
The pen is currently writing to you, the coolness is closed in the bottle, the moment in the lunch Box,

Late in giving a little,

You live in these moments, and do stubborn my whole,You live my life after this moment.
These moments are slaves, my life will be as it pleases me.These moments will be the way you want..

The rest are still keeping patience a bit. ..

 Respectively (to be continued ..)










Tuesday, 28 November 2017

मुझे अपने पास बुला लेना

काश मेरे पिता होते , कुछ क्षण और जी लिए होते।

माँ आपसे बहुत नाराज़ हूँ ,
आपने संस्कार तो बहुत  दिए ,थोड़ी  सी दुनियादारी भी सीखा दी होती ,तो मेरी ऐसी दुर्गति ना हो रई  होती ,

बिना मौत के मर  रहा हूँ , भ्रम है आपको की मैं  जी रहा हूँ ,
माँ,, पिता के प्रति आपकी निष्ठा  और भक्ति देखी है ,चकित हूँ इस घोर कलयुग में भी ऐसी सावित्री हो सकती है ,

आपके संस्कार और दुनिया के दस्तूर मिलकर मेरा दम घोंट रहे हैं,
जैसे शहद और घी मिलकर  विष बन रहे हैं। .


है परमेश्वर हाथ जोड़ कर कहता हूँ तुझसे ,उठना तो सबको है इस दुनिया से ,
पिता तो तूने छीन  ही लिए हैं मेरे , बस एक दया कर  देना ,मेरी माँ के पहले मुझे अपने पास बुला लेना ,,

मुझे अपने पास बुला लेना  .

अभिषेक यादव 

Thursday, 8 December 2016

स्वाभिमान :

कहते हैं सीधा पेड़ पहले कटता हैं , मैं कहता हूँ सीधा भी सत्ता में आकर टेढ़ा हो जाता हैं ,
सीधा ही रहा पेड़ अगर,, तो सत्ता में कहाँ टिक पाता हैं |

कहता हूँ क्यों नहीं पी पाता अपमान , जब नहीं आता बेचना तुझे अपना स्वाभिमान,
जो स्वाभिमानी होता हैं कभी अच्छा व्यापारी नहीं बन पाता हैं , देश का सौदा नहीं कर पाता हैं  ,

असल मजा तो बेचने मै आता हैं तू बैठा बैठा समझदारी का चौपाल लगाता हैं ,विडंबना ये हैं ,कोई भी समझदारी का मत तेर पक्ष में नहीं आता हैं , पागलों की भीड़ में तेरा रोना तय हो जाता हैं ..

सौदागरों की मंडी में स्वाभिमान की बोली लगाता हैं , अनमोल हैं तेरा स्वाभिमान अच्छे से अच्छा नेता तेरे सामने भिखारी बन जाता हैं ,

असफल तो होना ही था तुझे , तू न तो समझौता कर पाता है और न ही तुझे सौदा करना आता हैं
साधारण आदमी से ही खुश रहता हैं परिवार , महापुरष तो न अच्छा पति कहलाता हैं न ही अच्छा बाप बन पाता हैं |
महापुरुष का जीवन लोगो को मरने के बाद समझ आता हैं , तू चीज़ क्या हैं देवता  को भी यहाँ कीलों से लटका दिया जाता हैं

कैसे कर पाएगा भला तू इन खुदगरजों का ,तेरे को  बातें बनाना भी तो नहीं आता हैं .|
खुदगर्ज़ जनता स्वाभिमान से हमेशा डरती हैं तभी तो सरल व्यक्ति को चुनती हैं |

जनता तो  उस औरत की तरह होती है जब तक बेईमानी से उसका पेट भरे तब तक खुश रहती हैं , यदि पड़ गया भूखा रहना स्वाभिमान से एक दिन भी ,तो पल भर में तलाक दे देती हैं |

ये दुनिया प्रतिभा से डरती हैं साधारण सा आदमी और  बेईमान चुनती हैं , न खुद बदलती हैं न बदलने देती हैं
खुद तो बईमान रहती हैं और दूसरों से ईमानदारी को उम्मीद करती हैं , चाहे लाख जतन कर लो ये दुनिया ऐसे ही चलती रहती हैं

पोंछ दे अपने आंसू अभी तेरा सफर सुरु हुआ हैं ,हो सकता तेरे को लोग कीलों से नहीं लटकाएंगे , हो सकता तेरा स्वाभिमान देख तेरे मरने से पहले लोग  थोड़ा ही सही कुछ तो स्वाभिमानी हो जाएंगे |

अभिषेक यादव


Thursday, 7 July 2016

Define

Tears because of you and Tears for you define you ..  

Wednesday, 6 July 2016

Positive thinking

Expecting best to happen every time is not a positive thinking ,instead accepting that
"for this moment whatever happens is the best result of my past activities (KARMAS) "

Feelings

Nobody can express feelings by words but words can express your feeling when you don't want to express.

Thursday, 23 June 2016

Independence

If the nation is independent because of the mercy of other countries then it is temporary independence. 

Saturday, 18 June 2016

वो जीता ऐसे है , He lives like the same

Your child will  not drink alcohol
Your child will not smoke,
Your child will not play gambling
Your child will not disrespect elders

Ideal father doesn't tell to his son how to live instead he lives like the same.


आपका बच्चा शराब नहीं पीएगा
आपका बच्चा सिगरेट नहीं पीएगा
आपका बच्चा जुआ  नहीं खेलेगा
आपका बच्चा बड़ों का अनादर नहीं करेगा

"आदर्श  पिता ये नहीं बताता की जीना कैसे बल्कि वो जीता ऐसे है "

वैसे ही जिओ जैसा  अपने बच्चे को को बनाना चाह्ते हो 

Don't ask

People will hate you as much as you ask for mercy.

आप जितनी दया मांगोगे .लोग उतना आपसे घृणा करेंगे।



Heaven, स्वर्ग

People want to live in heaven but nobody willing to die.

स्वर्ग में रहना सभी चाहते पर स्वर्गवासी होना कोई नहीं।

आज़ादी सभी को मिलती है पर शहीद कुछ ही लोग होते हैं।


Friday, 17 June 2016

Certain victory, सुनिश्चित विजय

If you are failing continuously without repeating mistakes ,your victory is Certain.

बिना गलतियों को दोहराए हुए यदि आप लगातार हारते जा रहे है तो आप अपनी विजय को सुनिश्चित करते जा रहे हैं।  

Certain Defeat , निश्चित हार

If  you won in fluke, don't repeat it, your defeat is certain in the last.

यदि आप तुक्के में जीत गए हैं तो दुबारा प्रयास करने की कोशिश  कभी न करें , क्योकि अंत में आपकी हार तय है।  

Which is greater ??? क्या बड़ा काम कहलाता है

Learn how to listen > Learn how to learn > Learn  how to attempt > Learn how to fail  > Learn how to win .

where > ( is greater than)

सीखो कैसे सुना जाए ये सबसे बड़ा काम कहलाता है
सीखो कैसे सीखा जाता है ये प्रयास करने से भी बड़ा काम कहलाता है
प्रयास करना सीखो  ये प्रयास में असफल होने से बड़ा कहलाता है
सीखो कैसे प्रयास में असफल हुआ जाता है ये जीतने से कई गुना ज्यादा बड़ा कहलाता है
यदि ये सब कर लिया तो अंत में तो आदमी जीत ही जाता है , इसीलिए जीतना  इन सभी में  सबसे छोटा काम कहलाता है।   

Friday, 10 June 2016

Generate 0 to 9 , Puzzle for kids but all can try

how can you generate all digits using 111111111 in only two calculations?


Anti virus

Developer is user who is having virus(Manager) in his computer(life) , developer's computer cannot be totally virus free even if he  use Antivirus (Senior manager).

Computer engineer

99%  Computer engineers spoil their life in solving world's today's problem tomorrow.

99%  Software engineers never use their own developed program in their practical life.

Friday, 3 June 2016

Salary puzzle

Ashish  used to work in a US based company in Bangalore where he used to get paid  12000 USD / year on each labor day (1st of May) as per the rate of 1000 USD/month .
He got promoted and company sent him to USA but his salary was same , he reached to America on 1st of May and started his work then on next labor day he got paid 16000 USD .

Why and How??? please answer  in comment box

Tuesday, 31 May 2016

WHY?? आखिर क्यूँ

John was very sad and wanted to die. Suddenly his friend Bill came to him and asked for money which he has given to him. John said I don’t have money, so can I do any job for you?
Bill said that you can teach my son (peter), his exam is in next month.
John has started teaching Bill’s son. Once one month got over then he thought to die again. Suddenly he got curious to see Peter's result, and then he waited for another month and postponed the suicide plan. Peter got only 80%, however John was expecting 90% marks.John asked Peter  how he is feeling ,Peter said I got 10% more than my expectation .

John got disappointed and he thought for some time ,then John changed his mind and started  living happily forever.

Question: WHY John changed his mind?? Please share your answer through comment.

जॉन बहुत दुखी था और आत्महत्या करने जा रहा था तभी उसका एक दोस्त बिल  उससे टकराया और उससे पैसे मांगे जो उसने जॉन को उधार दिए थे , जॉन ने पूछा पैसे तो मेरे पास नहीं हैं पर में उसके बदले तुम्हारा कोई काम कर सकता हूँ क्या ? बिल ने बोला  मेरे बेटे पीटर को पढ़ा दो उसका एक्साम 1 महीने  बाद है।
जॉन ने पीटर को 1 महीने पढ़ाया और मरने के बारे में सोचने लगा , तभी उसको लगा की क्यों न पीटर का रिजल्ट देखर मरुँ , उसने एक महीने रिजल्ट को इंतज़ार किया।  पीटर सिर्फ 80 % से पास हुआ था जबकि जॉन को 90 % की उम्मीद थी , उसने पीटर से पूछा  उसे  कैसा लग रहा है ,पीटर बोला  मुझे उम्मीद से 10 % ज्यादा मिल गये।

जॉन उदास हो गया कुछ देर सोचने के बाद उसने अपना मरने का विचार बदल दिया .

प्रश्न : आखिर जॉन में ये बदलाव क्यूँ आया ?????